रामदेव बोले-गोंडा में बनाएंगे जगद्गुरु रामानंदाचार्य के नाम पर विश्वविद्यालय:संतों, बृजभूषण शरण और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करेंगे काम

Nov 20, 2026 - 10:15
0
रामदेव बोले-गोंडा में बनाएंगे जगद्गुरु रामानंदाचार्य के नाम पर विश्वविद्यालय:संतों, बृजभूषण शरण और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करेंगे काम
गोंडा में महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली कोंडर के अब तक विकसित नहीं होने के सवाल पर योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महर्षि पतंजलि के नाम और गौरव को बढ़ाने के लिए पतंजलि योगपीठ ने काफी काम किया है और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। इसके साथ ही बाबा रामदेव ने मंच से गोंडा में पूज्यपाद जगद्गुरु भगवान रामानंदाचार्य के नाम पर विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा भी की। बाबा रामदेव ने गुरुवार देर शाम करीब चार बजे मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उनका बयान शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे सामने आया। पत्रकारों ने उनसे महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली के अब तक विकसित नहीं होने को लेकर सवाल किया था। बृजभूषण शरण सिंह और संतों के साथ मिलकर करेंगे काम बाबा रामदेव ने कहा, "महर्षि पतंजलि, उनके नाम, उनके काम और उनके दर्शन को गौरव दिलाने के लिए पतंजलि योगपीठ ने बहुत पुरुषार्थ किया है। आगे भी गोंडा में महर्षि पतंजलि का सुयश बढ़ाने के लिए हमारे पूज्य संतों, आदरणीय नेता बृजभूषण शरण सिंह जी, पूज्य दाऊ जी महाराज और अधिकारी जी महाराज सहित हम सब मिलकर काम करेंगे और महर्षि पतंजलि का नाम व गौरव बढ़ाएंगे।" जन्मस्थली के विकास को लेकर उठते रहे हैं सवाल महर्षि पतंजलि के नाम और दर्शन के आधार पर देश-विदेश में पतंजलि योगपीठ की पहचान और कारोबार बढ़ने के बावजूद गोंडा के कोंडर स्थित उनकी जन्मस्थली के विकास को लेकर सवाल उठते रहे हैं। बाबा रामदेव से भी इस मुद्दे पर सवाल किए जाते रहे हैं। बीते वर्षों में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी इस मुद्दे पर बाबा रामदेव की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि महर्षि पतंजलि के नाम पर दुनिया भर में कारोबार किया जा रहा है, लेकिन उनकी जन्मस्थली पर विकास के ठोस काम नहीं हुए हैं। इसके बाद दोनों के बीच बयानबाजी और विवाद शुरू हो गया था। अब बाबा रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह और स्थानीय संतों के साथ मिलकर कोंडर के विकास तथा महर्षि पतंजलि की कीर्ति बढ़ाने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User