धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 10 गिरफ्तार:अमेठी में चार महिलाएं भी शामिल, ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित
अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में आठ दूसरे जिलों और राज्यों के, जबकि दो स्थानीय निवासी हैं। उन्हें जेल भेजा गया है। एसपी सरवणन टी ने एसपी ऑफिस में बताया कि 22 नवंबर को कमरौली थाने को रोड नंबर 4 पर कुछ बाहरी लोगों के धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई। वहां 20 से 25 लोगों को प्रवचन दिया जा रहा था। पुलिस को मौके से धार्मिक किताबें और अन्य सामग्री मिली। हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद रॉयल रॉड्रिक्स, श्रीनिवासन डेनियल और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, ये लोग महाराष्ट्र, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों के रहने वाले हैं। ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोग झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में प्रवचन करते थे। पूछताछ में लोगों ने बताया कि उन्हें पैसे का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था। पुलिस गिरफ्तार लोगों की आर्थिक स्थिति की जांच कर रही है। मुंबई के एक चर्च की जानकारी भी मिली है। इसकी जांच के लिए आयकर विभाग को जानकारी दी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब छह साल से धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहे थे। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की वे खास जाति के लोगों की पहचान कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद उन लोगों के जरिए दूसरों को भी प्रेरित किया जाता था। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)