ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर जान दी:बुलंदशहर में वीडियो कॉल के दौरान किया सुसाइड, मौके पर ही मौत
बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र की जीवनगीत कॉलोनी में रविवार देर रात एक ठेकेदार की गोली लगने से मौत हो गई। उसने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पत्नी और बेटियां तीन दिन पहले गई थीं गांव पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान कपिल बालियान पुत्र मनवीर चौधरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के भौपुर गांव के रहने वाले थे। बुलंदशहर में रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। परिवार में पत्नी रंजना और दो बेटियां पाखी (12) और शानवी (7) हैं। बताया गया कि पत्नी और दोनों बेटियां तीन दिन पहले गांव गई थीं। इसी वजह से घटना के समय कपिल घर में अकेले थे। रात 12 बजे वीडियो कॉल पर कर रहे थे बात सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात करीब 12 बजे कपिल मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेम प्रसंग की भी जांच कर रही पुलिस पुलिस सूत्रों के अनुसार, कपिल के मामा का बुलंदशहर में एक बड़ा होटल है। बताया जा रहा है कि उसी होटल में काम करने वाली एक युवती के साथ कपिल का प्रेम प्रसंग था। घटना से पहले वह उसी युवती से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद या तनाव होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि जीवनगीत कॉलोनी में गोली चलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। वहां युवक मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)