सैलरी बढ़ाने की मांग की तो शो से निकाला! सोनारिका भदौरिया का बड़ा खुला
सोनारिका भदौरिया ने खुलासा किया कि फीस बढ़ाने की मांग करने पर उन्हें एक लोकप्रिय टीवी शो से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने पुरुष और महिला कलाकारों के मेहनताने में भेदभाव पर भी सवाल उठाए।
दि राइजिंग न्यूज़ | मनोरंजन | 3 नवंबर 2026
टीवी अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने मनोरंजन जगत में वेतन को लेकर होने वाले भेदभाव पर बड़ा खुलासा किया है। 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली सोनारिका ने बताया कि एक बार उन्होंने अपने मेहनताने में बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन इसके बदले उन्हें हिट टीवी शो से बाहर कर दिया गया। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह करीब एक साल से उस धारावाहिक में काम कर रही थीं और इस दौरान उसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। इसके बावजूद निर्माताओं ने उनकी फीस बढ़ाने से इनकार कर दिया।
सोनारिका के मुताबिक, उसी शो में काम करने वाले पुरुष सहकलाकार को शो छोड़ने की धमकी देने पर तीन गुना तक ज्यादा फीस दी गई, जबकि उनकी सैलरी में एक बार भी बढ़ोतरी नहीं हुई। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में भी पुरुष और महिला कलाकारों के बीच मेहनताने को लेकर असमानता होने की बात कही। सोनारिका ने 2011 में टीवी करियर शुरू किया था और 'देवों के देव महादेव' से उन्हें खास पहचान मिली। फरवरी 2024 में उन्होंने विकास पाराशर से शादी की थी। फिलहाल वह अपनी बेटी के साथ पारिवारिक जीवन का आनंद ले रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)