सुल्तानपुर में 864 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार:ग्राहकों को बेचने के बाद चैट डिलीट, नकदी और मोबाइल बरामद
सुल्तानपुर में पुलिस ने स्मैक बेचने के आरोप में पांच तस्करों को मंगलवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से 864 ग्राम 41 मिलीग्राम स्मैक, नकदी और पांच मोबाइल मिले। पुलिस ने मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में कैथवारा मोड़ के पास कार्रवाई की। जयसिंहपुर के सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वे दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से स्मैक मंगवाते थे। ग्राहकों को बेचने के बाद चैट और मैसेज डिलीट कर देते थे। आरोपी स्मैक रखने का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके। पुलिस के मुताबिक, जयसिंहपुर प्रभारी विवेक कुमार राय को सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटे कुछ लोग स्मैक और दूसरे नशीले पदार्थ बेच रहे हैं। वे मोतिगरपुर-जयसिंहपुर सीमा पर कैथवारा मोड़ के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलने पर विवेक कुमार राय ने मोतिगरपुर प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह की टीम के साथ घेराबंदी की और पांचों को पकड़ लिया। एक एंड्रॉइड मोबाइल और 540 रुपए मिले कार्रवाई के समय जयसिंहपुर के क्षेत्राधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, दिनेश मिश्रा पुत्र राममिलन मिश्रा, निवासी दियरा बाजार, थाना मोतिगरपुर के पास से 100 ग्राम 15 मिलीग्राम स्मैक, एक एंड्रॉइड मोबाइल और 540 रुपए मिले। अंकित मिश्रा पुत्र सुभाष मिश्रा, निवासी चौपरिया, थाना लंभुआ के पास से 152 ग्राम 22 मिलीग्राम स्मैक, एक एंड्रॉइड मोबाइल और 470 रुपए मिले। चित्रांश सिंह पुत्र रोहित कुमार सिंह, निवासी मलवा, थाना मोतिगरपुर के पास से 100 ग्राम 23 मिलीग्राम स्मैक, एक एंड्रॉइड मोबाइल और 510 रुपए मिले। अभिषेक गोस्वामी पुत्र राजेंद्र गोस्वामी, निवासी मलिकपुर बख्रा, थाना मोतिगरपुर के पास से 254 ग्राम 68 मिलीग्राम स्मैक, एक एंड्रॉइड मोबाइल और 660 रुपए मिले। आदित्य सिंह पुत्र कर्मराज सिंह, निवासी धरसौली, थाना जयसिंहपुर के पास से 257 ग्राम 13 मिलीग्राम स्मैक, एक Apple iPhone 14 और 1,030 रुपए मिले। बता दें कि इस अभियान में लगी पुलिस टीम में मोतिगरपुर के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल देवव्रत सिंह, कांस्टेबल रविशंकर पाठक शामिल थे। जयसिंहपुर टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय, सब-इंस्पेक्टर गुलाबचन्द पाल, हेड कांस्टेबल राहुल शर्मा, कांस्टेबल अभिनीष चन्द, धनंजय, अभिषेक सिंह और हरेन्द्र सिंह शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)