ललिया में गाड़ी से 280 किलो छेना नष्ट कराया:सिरसिया से आई मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लिए; भारत स्वीट्स का नाम सामने आया

Nov 03, 2026 - 16:38
0
ललिया में गाड़ी से 280 किलो छेना नष्ट कराया:सिरसिया से आई मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लिए; भारत स्वीट्स का नाम सामने आया
बलरामपुर में त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य विभाग और पुलिस की सख्ती ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे थाना ललिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मिठाइयों से लदी एक गाड़ी को रोककर जांच की। गाड़ी में भारी मात्रा में मिठाइयां मिलने से हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान करीब 280 किलो छेना नष्ट कराया गया। वहीं, छेना के लगभग 60 डिब्बे भी मौजूद बताए गए। देखें, 3 तस्वीरें… मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद मिठाइयों के नमूने लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिठाइयों की यह खेप श्रावस्ती के सिरसिया से बलरामपुर के ललिया और आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति के लिए लाई गई थी। इस मामले में उतरौला के चर्चित भारत स्वीट्स का नाम सामने आने के बाद मामला और सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में इसी प्रतिष्ठान की मिठाइयां मौजूद थीं। खास बात यह है कि पिछले वर्ष भी खाद्य विभाग ने इस प्रतिष्ठान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। उस समय जांच के लिए भेजे गए मिठाइयों के चार नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे थे। इसके बाद प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की गई थी। पिछले मामले के बाद एक बार फिर इसी प्रतिष्ठान की मिठाइयों की खेप पुलिस और खाद्य विभाग की जांच के दायरे में आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, इस बार बरामद मिठाइयों में मिलावट की पुष्टि नहीं हुई है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों की वास्तविक गुणवत्ता और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी। खाद्य विभाग के अधिकारी जीके दुबे ने बताया कि सूचना मिलने पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची है। मिठाइयों के नमूने लिए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच इस कार्रवाई ने मिठाई कारोबार की निगरानी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User