आगरा में पर्यावरण जागरूकता अभियान:छात्रों को ईको फ्रेंडली, स्वच्छ और सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए किया जागरूक
आगरा में सेव द एनवायरनमेंट संस्था के राज्य इकाई अध्यक्ष सुचेताहम्बीर सिंह ने कुलदीपिका सिंह मैमोरियल पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत लोगों और छात्रों को ईको फ्रेंडली, स्वच्छ और सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रसायनों से युक्त पटाखों के कारण वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे हृदय, फेफड़ों और आंखों की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से भारी तत्वों जैसे अल्यूमीनियम, तांबा, बेरियम, लोहा और जिंक से बने पटाखों से बचने की अपील की। इसके बजाय, ईको फ्रेंडली ग्रीन पटाखों का उपयोग करने और मिट्टी के दीपकों का प्रकाश के लिए इस्तेमाल करने की सलाह दी। छात्रों को सुतली बम या पटाखे किसी भी बर्तन में न चलाने और छोटे बच्चों को अकेले आतिशबाजी न करने के लिए कहा गया। जागरूकता अभियान रामबाग, टेड़ी बगिया, ट्रांस यमुना, संजय प्लेस, बेलनगंज, सुभाष बाजार, कालिंदी विहार, नारायच जैसे कई सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)