यूपी के बिजनेसमैन का शव गंगा नदी से बरामद:दोस्तों से पैसे के लेनदेन को लेकर था विवाद, रिजॉर्ट में मिला था 5 पन्नों का नोट

Nov 03, 2026 - 18:30
0
यूपी के बिजनेसमैन का शव गंगा नदी से बरामद:दोस्तों से पैसे के लेनदेन को लेकर था विवाद, रिजॉर्ट में मिला था 5 पन्नों का नोट
, उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिजॉर्ट चलाने वाले यूपी के ग्रेटर नोएडा के बिजनेसमैन नीरज गुप्ता का शव 7 दिन बाद बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ और पुलिस ने उनका शव गंगा नदी से बरामद किया है। लापता होने से पहले वह रिजॉर्ट में एक नोट छोड़कर गए थे, जिसमें अपनी जान देने का जिक्र था। नीरज की पत्नी ने इस मामले में उनके दो दोस्तों समेत कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि जमीन की खरीद-फरोख्त और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से नीरज मानसिक रूप से परेशान थे। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। लापता होने से पहले कर्मचारी को दिया नोट नीरज गुप्ता ऋषिकेश के गंगा भोगपुर तल्ला स्थित पनाम्बी रिजॉर्ट एंड स्पा का संचालन करते थे। लापता होने से पहले उन्होंने रिजॉर्ट के एक कर्मचारी को 5 पन्नों का नोट दिया था। पुलिस के अनुसार, इसमें एक पन्ने पर अपनी जान देने का जिक्र था, जबकि बाकी पांच पन्नों में अन्य जानकारियां लिखी थीं। नोट सामने आने के बाद उनके लापता होने को लेकर चिंता बढ़ गई। गंगा किनारे मिले जूते और घड़ी नीरज की तलाश के दौरान गंगा नदी के किनारे उनके जूते और घड़ी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। 7 दिन तक तलाश जारी रही। इस दौरान उनके लापता होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई थी। सात दिन बाद गंगा से बरामद हुआ शव लगातार तलाश के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने 7 दिन बाद नीरज गुप्ता का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दो दोस्तों समेत अन्य पर केस नीरज की पत्नी विनीता गुप्ता ने 27 अक्टूबर 2026 को लक्ष्मणझूला थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने नीरज के दोस्त रवि बजाज और गगन बत्रा समेत कुछ अन्य लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। शिकायत के मुताबिक, रिजॉर्ट की जमीन की खरीद-फरोख्त और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मुकदमा नंबर 36/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User