मेरठ में सपा व्यापार सभा का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन:दीपावली से पहले हलवाई और दुकानदारों को परेशान करने का आरोप

Nov 03, 2026 - 18:30
0
मेरठ में सपा व्यापार सभा का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन:दीपावली से पहले हलवाई और दुकानदारों को परेशान करने का आरोप
समाजवादी व्यापार सभा ने खाद्य सुरक्षा विभाग पर जांच और सैंपल लेने के नाम पर छोटे व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाया है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेरठ में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर दिए गए ज्ञापन में दीपावली से पहले छोटे व्यापारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई रोकने की मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय जैन अरिहंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। हलवाई और मिठाई विक्रेताओं को परेशान न करने की मांग अक्षय जैन अरिहंत ने कहा कि दीपावली से पहले हलवाई, मिठाई विक्रेता, परचून दुकानदार और अन्य फुटकर व्यापारियों को जांच और सैंपलिंग के नाम पर परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने ऐसी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। मिलावट के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह आहूजा ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकना और लोगों को शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। समाजवादी व्यापार सभा भी मिलावट करने वालों के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानूनों की आड़ में ईमानदारी से कारोबार करने वाले छोटे व्यापारियों को परेशान करना उचित नहीं है। जांच और सैंपलिंग में पारदर्शिता की मांग महानगर अध्यक्ष निपुन अग्रवाल ने कहा कि दीपावली के दौरान छोटे व्यापारी अपनी दुकानों के जरिए लोगों को मिठाई और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं। संगठन ने राज्यपाल से मांग की कि सभी जिलों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। ज्ञापन में कहा गया कि खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपल लेने की प्रक्रिया तय कानूनी नियमों और पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन ईमानदार छोटे और फुटकर व्यापारियों को बिना डर कारोबार करने का मौका मिले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User