14 वर्ष वनवास के बाद अवध पहुंचे राम:भरत को लगाया गले, वृंदावन वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया चारों भाइयों का स्वागत
वृंदावन में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रहे रामलीला महोत्सव में बुधवार की देर शाम भरत लीला का मंचन किया गया। रावण का वध करने के बाद भगवान राम जैसे ही अवध पुरी पहुंचे वैसे ही भरत जी उनकी तरफ दौड़ पड़े। भरत जी ने पहले राम जी को शाष्टांग प्रणाम किया। इसके बाद राम जी ने उनको अपने गले से लगा लिया। भरत मिलाप लीला देख वृंदावन वासी जय जयकार करने लगे। इस दौरान नगर वासियों ने जमकर पुष्प वर्षा की। लोई बाजार में हुआ मंचन वृन्दावन का लोई बाजार बुधवार को उस समय भगवान राम की जयकार से गूंज उठा जब चौदह वर्ष के वनवास के बाद प्रभु अयोध्या लौटे तो भाई राम के दर्शनों को आतुर भरत उनसे गले लगकर भाव विह्वल हो उठे। राम भरत मिलन के अदभुत मिलन से दर्शकों की आंखे भी नम हो गईं। श्री वृंदावन रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में बुधवार को भगवान राम और भरत के मिलन की लीला का मंचन ऐतिहासिक लोई बाजार में पारम्परिक रूप से किया गया। जिसमें बाजार के मध्य में सुसज्जित मंच बनाया गया। भक्तों ने की महाआरती लीला शुरू होते ही बनखंडी बाजार की तरफ से भगवान राम लक्ष्मण मां जानकी के साथ और रेतिया बाजार की तरफ से भरत शत्रुघ्न अयोध्यावासियों के साथ भ्रमण करते हुए मंच पर पहुंचे। चारों भाइयों के मंच पर पहुंचते ही चारों ओर से भगवान राम की जय जयकार होने लगी। फूलों की वर्षा के बीच जैसे ही भाईयो का मिलन हुआ। इस भावुक दृश्य को देखकर दर्शकों की आंखे भी नम हो गईं। समापन महाआरती से हुआ। यह रहे मौजूद इस अवसर पर डॉ अशोक अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल गया वाले, विपिन मुकुट वाले, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, नारायण दास अग्रवाल कंठी वाले,सौरभ बजाज, श्रीकांत वर्मा, श्रीकांत बोहरे, आलोक बंसल, भीमसेन अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, पार्षद वैभव अग्रवाल , रजत अग्रवाल, अलौकिक शर्मा, नीरज गौतम,गोविंद खंडेलवाल ,कैलाश अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)