बागपत में लोहे के गेट से चाचा-भतीजे को लगा करंट:दोनों की हुई मौत, चाचा को बचाने के लिए पहुंचा था भतीजा

Nov 05, 2026 - 08:00
0
बागपत में लोहे के गेट से चाचा-भतीजे को लगा करंट:दोनों की हुई मौत, चाचा को बचाने के लिए पहुंचा था भतीजा
बागपत के खट्टा प्रहलादपुर गांव में बुधवार रात करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। चाचा मकान का लोहे का गेट बंद कर रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंचे भतीजे को भी करंट लग गया। परिवार के लोग दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गेट में करंट उतरने से हुआ हादसा मृतकों की पहचान कंवर पाल (50) और उनके भतीजे दीपक (30) के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार रात करीब 11 बजे कंवर पाल मकान का लोहे का गेट बंद कर रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के लिए दीपक पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गेट के संपर्क में बिजली का तार आने से उसमें करंट उतर गया होगा। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दोनों को गेट से अलग किया और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चाचा के दो बेटे, भतीजे की तीन साल की बेटी कंवर पाल की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे अंकित और सौरभ हैं। वहीं, दीपक दिल्ली में रैपिडो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन साल की बेटी है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User