बच्चों को कुचलने वाले बोलेरो चालक पर मर्डर की FIR:मुरादाबाद में पहिए के नीचे आने से हुई थी 2 बच्चों की मौत, जेल भेजा

Nov 05, 2026 - 07:43
0
बच्चों को कुचलने वाले बोलेरो चालक पर मर्डर की FIR:मुरादाबाद में पहिए के नीचे आने से हुई थी 2 बच्चों की मौत, जेल भेजा
मुरादाबाद में मंगलवार को तेज रफ्तार बोलेरो से सड़क किनारे खेल रहे 6 बच्चों को कुचलने वाले बोलेरो चालक रिजवान को पुलिस ने हत्या के मुकदमे में जेल भेजा है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों ने आरोपी चालक रिजवान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हादसे में 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद गुस्साए गांववालों ने ड्राइवर को पकड़ लिया था। उसे करीब 4 घंटे तक बंधक बनाए रखा। भीड़ ड्राइवर को खुद सजा देने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस के काफी समझाने पर भी गांववाले नहीं माने, तो रात करीब 8:30 बजे लाठी फटकार कर ड्राइवर को भीड़ के बीच से निकाला। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ था। मूंढापांडे-करनपुर लिंक मार्ग पर मुढ़िया भायपुर गांव के बच्चे अपने घरों के बाहर सड़क किनारे खेल रहे थे। तभी करनपुर से मूंढापांडे की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में चित्रा (1) पुत्री रनवीर सिंह और अंश (2) पुत्र इंदल की मौके पर ही मौत हो गई। अंश का मंगलवार को जन्मदिन था। वहीं, इच्छा (6), महक (5) और आयुष (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल भेजा गया। बोलेरो की चपेट में आने से पकौड़ी का ठेला लगाने वाला व्यक्ति और उसकी मां भी घायल हो गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User