SSP ने इटावा के बाजारों में पैदल गश्त की:सर्राफा दुकानों और ज्वेलरी शोरूम की सुरक्षा देखी

Nov 05, 2026 - 08:34
0
SSP ने इटावा के बाजारों में पैदल गश्त की:सर्राफा दुकानों और ज्वेलरी शोरूम की सुरक्षा देखी
इटावा में आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा एवं देव दीपावली को देखते हुए बुधवार रात 9 बजे एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, सर्राफा बाजार, ज्वेलरी शोरूम और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान एसएसपी ने सर्राफा दुकानों एवं ज्वेलरी शोरूम का निरीक्षण कर वहां लगे सुरक्षा उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी प्राप्त किए। साथ ही व्यापारियों को त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों में नियमित गश्त और चेकिंग की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखी जाए और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इटावा पुलिस ने सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User