जमीन देने वाले परिवार को सम्मान नहीं मिलने का आरोप:बागपत में गन्ना मंत्री को सौंपा ज्ञापन, गेट या कमरा बनाने की मांग की

Nov 05, 2026 - 08:34
0
जमीन देने वाले परिवार को सम्मान नहीं मिलने का आरोप:बागपत में गन्ना मंत्री को सौंपा ज्ञापन, गेट या कमरा बनाने की मांग की
बागपत चीनी मिल में बुधवार को पेराई सत्र की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण चौधरी समेत RLD और BJP के नेता मौजूद रहे। इसी बीच मिल के लिए 300 बीघा जमीन दान करने वाले नवाब परिवार को सम्मान न मिलने का मुद्दा भी उठा। स्थानीय लोगों ने परिवार के योगदान को याद करते हुए मिल परिसर में उनके नाम पर कोई स्थान बनाने की मांग की। दादा ने किसानों के लिए दान की थी जमीन कांग्रेस नेता नवाब अहमद हमीद ने बताया कि उनके दादा नवाब शौकत अली ने किसानों के हित में चीनी मिल स्थापित करने के उद्देश्य से जमीन दान की थी। उनका आरोप है कि परिवार को मिल के कार्यक्रमों में केवल निमंत्रण दिया जाता है, लेकिन उसके योगदान के अनुरूप सम्मान नहीं मिलता। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिल में नवाब परिवार के नाम पर न कोई गेट है, न कमरा और न ही परिवार के योगदान का उल्लेख किया जाता है। उन्होंने मिल परिसर में परिवार के नाम पर कोई स्थान बनाने और उसे उचित सम्मान देने की मांग की। गन्ना मंत्री को सौंपा ज्ञापन इस मांग को लेकर कुछ लोग बुधवार शाम करीब पांच बजे नवाब अहमद हमीद से मिलने उनकी हवेली पहुंचे। वहीं, कुछ लोगों ने मिल जाकर गन्ना मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने पहुंचे अजेंद्र पवार ने कहा कि परिवार के त्याग और योगदान का सम्मान होना चाहिए। मिल में उनके नाम पर कोई स्थान बनाया जाना चाहिए। नवाब अहमद हमीद ने भी कहा कि उनके दादा ने किसानों के लिए जमीन दान की थी, लेकिन अब परिवार को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User