फर्रुखाबाद में आत्मिक जागृति कन्वेंशन:मसीही समाज ने की सामूहिक प्रार्थना, गीतों से की गई आराधना

Nov 05, 2026 - 08:34
0
फर्रुखाबाद में आत्मिक जागृति कन्वेंशन:मसीही समाज ने की सामूहिक प्रार्थना, गीतों से की गई आराधना
फर्रुखाबाद में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के तत्वावधान में बढ़पुर चर्च ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय आत्मिक जागृति कन्वेंशन के दूसरे दिन मसीही समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामूहिक आराधना, प्रार्थना और आत्मिक संदेश दिए गए। सीएनआई बढ़पुर चर्च, सीएनआई रखा चर्च, सीएनआई सिटी चर्च, ऑल सोल्स मेमोरियल चर्च और क्राइस्ट चर्च की टीमों ने आत्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। मुंबई से आए मुख्य वक्ता डॉ. हंसल फ्रेडीक ने बाइबिल के वचनों के माध्यम से परमेश्वर के प्रेम, विश्वास और मसीही जीवन के महत्व पर संदेश दिया। उन्होंने अंत समय की तैयारी के लिए मसीह में आगे बढ़ने की बात कही। पादरी स्टीफन मसीह और पादरी हेरोल्ड अबिताभ ने सामूहिक प्रार्थना कराई। बरेली क्राइस्ट चर्च की टीम के विनीत मैसी, नीति मैसी, आदित्य मैसी, अक्षय मैसी और मार्क अब्राहम ने गीतों के माध्यम से आराधना का संचालन किया। इस दौरान आदित्य रोहित सहाय, एडवोकेट राहुल अबरार, अजय लाल और डार्कस मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User