देवरिया में फब्तियों का विरोध करने पर युवतियों को पीटा:लड़कियों समेत 5 घायल, 3 पर दर्ज हुआ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा

Oct 26, 2026 - 16:19
0
देवरिया में फब्तियों का विरोध करने पर युवतियों को पीटा:लड़कियों समेत 5 घायल, 3 पर दर्ज हुआ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा
देवरिया के भटनी में लड़कियों पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर युवकों ने उन्हें पीट दिया। इसमें 5 लोग घायल हो गए हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 3 आरोपियों पर मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। रविवार को गांव के कुछ युवक लड़कियों पर फब्तियां कस रहे थे। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और युवकों ने लड़कियों व बीच-बचाव करने आए लोगों को पीट दिया। घायलों के सिर और बांह पर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने भटनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिलाएं पिटती हुई दिख रही हैंं। सोमवार दोपहर पुलिस ने सतीश (पुत्र बीरन), अभय और धीरज (पुत्र सच्चिदानंद) पर केस दर्ज कर लिया। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User