AIMIM ने राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की:अखिलेश यादव के बयान और फतेहपुर में हत्या के मामले में ज्ञापन सौंपा

Oct 26, 2026 - 16:19
0
AIMIM ने राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की:अखिलेश यादव के बयान और फतेहपुर में हत्या के मामले में ज्ञापन सौंपा
यूपी के ​फतेहपुर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की जिला इकाई ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सोमवार के दिन दो बजे सौंपा। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में दो अलग-अलग संवेदनशील मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। ​ज्ञापन में पहला मुद्दा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक हालिया बयान से जुड़ा है। एआईएमआईएम का आरोप है कि अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें 'रावण' कहकर संबोधित किया। पार्टी पदाधिकारियों ने इस बयान को बेहद अशोभनीय, अमर्यादित और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने इस पर उचित कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। ​वहीं, ज्ञापन में उठाया गया दूसरा मामला फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र का है, जहां राजाराम लोधी की पुत्री पुष्पा देवी की कथित रूप से जहर देकर हत्या कर दी गई थी। इस संदर्भ में पुलिस में मुकदमा अपराध संख्या 223/2026, धारा 103(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीकृत है। एआईएमआईएम नेताओं ने आरोप लगाया कि गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने के बावजूद स्थानीय पुलिस आरोपी ससुराली पक्ष के खिलाफ कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। ​एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन ने कहा कि दोनों ही मामले बेहद गंभीर हैं और पार्टी प्रशासन से निष्पक्षता की उम्मीद करती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर महामहिम राज्यपाल से दोनों प्रकरणों में तत्काल हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User