18 साल के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ेंगे:बलरामपुर में विशेष पुनरीक्षण अभियान-2026; नए मतदाताओं को फार्म-6 भरना होगा

Nov 12, 2026 - 09:37
0
18 साल के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ेंगे:बलरामपुर में विशेष पुनरीक्षण अभियान-2026; नए मतदाताओं को फार्म-6 भरना होगा
बलरामपुर में विधानसभा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके और सूची में नाम नहीं होने वाले पात्र नागरिक फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने जिले के पात्र नागरिकों से मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभियान चला रहे हैं। निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची से जुड़े अलग-अलग कामों के लिए अलग फार्म तय किए हैं। नए मतदाता बनने के लिए फार्म-6 और विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के पंजीकरण के लिए फार्म-6ए भरना होगा। मृतक, दूसरी जगह जा चुके और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फार्म-7 भरना होगा। सूची में नाम, पता या अन्य जानकारी की गलती सुधारने और नाम दूसरी जगह स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदाता भरे हुए फार्म अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), मतदाता पंजीकरण केंद्र, संबंधित तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के वोटर्स पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। डीएम ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के जरिए अभियान में सहयोग करने और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User