18 साल के युवक का शव पेड़ पर लटका मिला:मोबाइल गिरवी रखने को लेकर घर में हुआ था विवाद, कांच फैक्ट्री में काम करता था

Oct 31, 2026 - 08:08
0
18 साल के युवक का शव पेड़ पर लटका मिला:मोबाइल गिरवी रखने को लेकर घर में हुआ था विवाद, कांच फैक्ट्री में काम करता था
फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में परिजनों से कहासुनी के बाद घर से निकले 18 साल के युवक का शव हाईवे किनारे पेड़ पर लटका मिला। शुक्रवार रात शव मिलने की जानकारी पर इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव साड़ी के फंदे से शीशम के पेड़ पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोबाइल गिरवी रखने को लेकर हुआ था विवाद मृतक की पहचान इटावा निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। वह राजा का ताल स्थित एक कांच फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बताया गया कि मोबाइल गिरवी रखने की बात को लेकर घर में परिजनों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया। तलाश के दौरान पेड़ पर लटका मिला शव काफी देर तक अंकित के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान टूंडला थाना क्षेत्र के नगला गोला चौराहे के पास हाईवे किनारे एक नर्सरी के समीप उसका शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर टूंडला बैजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User