भदोही में गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार:ज्ञानपुर से 1.441 और गोपीगंज से 0.460 किलो गांजा मिला, कीमत 95 हजार रुपए
भदोही में ज्ञानपुर और गोपीगंज पुलिस ने गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से कुल 1.901 किलो गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 95 हजार रुपए है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की निगरानी में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ज्ञानपुर पुलिस ने अमरजीत यादव (पुत्र आशाराम यादव), निवासी इब्राहिमपुर, थाना ज्ञानपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1.441 किलो गांजा, 220 रुपए और एक सैमसंग मोबाइल फोन मिला। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत केस दर्ज किया गया है। गोपीगंज पुलिस ने चंद्रशेखर सरोज उर्फ किसन/किशन (करीब 24 वर्ष), पुत्र राजेंद्र सरोज, निवासी थानीपुर पेट्रोल पंप के पास, थाना गोपीगंज को गिरफ्तार किया। उसके पास से 0.460 किलो गांजा और 190 रुपए मिले। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)