मां ने बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया:ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज; शादी के दो दिन बाद जहर खाने से हुई थी युवती की मौत
सिद्धार्थनगर के चेतरा गांव में जहर खाने से युवती की मौत के मामले में उसकी मां की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मां का आरोप है कि बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पथरा बाजार थाने में 30 अक्टूबर को इरफान और नीतू के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस ने मां की तहरीर पर यह कार्रवाई की। तहरीर के मुताबिक, चेतरा गांव की सीमा देवी की बड़ी बेटी नीतू का गांव के इरफान से करीब चार महीने से प्रेम प्रसंग था। 28 अक्टूबर को नीतू की शादी बस्ती जिले के एक गांव में हुई थी। सीमा देवी का आरोप है कि शादी को लेकर इरफान और उसके परिवार की ओर से पहले भी दबाव बनाया जा रहा था। मां ने बताया कि 29 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि नीतू दुकान पर है। इसके बाद सीमा देवी अपनी छोटी बेटी सुशीला के साथ उसे समझाकर घर ले आईं। कुछ देर बाद नीतू इरफान के घर चली गई। उस समय उसकी मां अपने पति के साथ भैंस लेकर गई थीं। तहरीर के अनुसार, इरफान के घर पहुंचने पर नीतू और इरफान के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद नीतू ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले बेंवा अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)