हरदोई में कोचिंग गईं किशोरी-युवती घर नहीं लौटीं:मां और बहन ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस तलाश में जुटी

Oct 31, 2026 - 08:56
0
हरदोई में कोचिंग गईं किशोरी-युवती घर नहीं लौटीं:मां और बहन ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस तलाश में जुटी
हरदोई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक किशोरी और एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने के दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के बाद से दोनों पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शहर कोतवाली में शुक्रवार की शाम 6:06 पर और माधौगंज थाने में दोपहर 2:10 पर शादी का झांसा और अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पहला मामला माधौगंज थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली एक महिला की 21 वर्षीय पुत्री बीते शुक्रवार, 29 अक्टूबर को दिन में घर से माधौगंज स्थित बैंक जाने के लिए निकली थी। जब वह देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तमाम संभावित जगहों पर तलाश की। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पता चला कि रुदामऊ गांव निवासी टीटू नामक आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के खजान्ची टोला का है। यहां रहने वाली एक युवती ने अपनी 13 वर्षीय छोटी बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी छोटी बहन बीते शनिवार, 29 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे घर से कंप्यूटर कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह तय समय पर वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसका मोबाइल नंबर भी मिलाया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। इस मामले में शनिवार की शाम अपहरण की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और अन्य माध्यमों से लापता किशोरी व युवती की खोजबीन शुरू कर दी है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User