खेलो इंडिया गेम्स 11 से 22 दिसम्बर तक तेलंगाना में:यूपी की टीमों के चयन के लिए ट्रायल्स का शेड्यूल जारी
तेलंगाना में 11 से 22 दिसंबर 2026 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली उत्तर प्रदेश की टीमों के गठन के लिए प्रादेशिक चयन-ट्रायल्स की तिथियां और स्थलों की घोषणा कर दी गई है। प्रयागराज के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने चयन ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि चार खेलों का चयन ट्रायल 3 और 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। चयन-ट्रायल्स का विस्तृत विवरण
वॉलीबॉल पुरुष टीम के लिए चयन ट्रायल्स 03 व 04 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, प्रयागराज में आयोजित किए जाएंगे। इस ट्रायल को सुचारू रूप से कराने की विशेष जिम्मेदारी अंशकालिक मानदेय वॉलीबॉल प्रशिक्षक, प्रयागराज श्री आशीष कुमार यादव को सौंपी गई है। हॉकी बालिका टीम के लिए चयन ट्रायल्स 03 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे पद्मश्री मो. शाहिद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, विजयन्त खण्ड गोमती नगर, लखनऊ में होंगे। हॉकी बालक टीम के चयन ट्रायल्स 04 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे लखनऊ स्थित पद्मश्री मो. शाहिद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे। कबड्डी बालिका टीम का चयन ट्रायल्स 03 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में संपन्न होंगे। कबड्डी बालक का चयन ट्रायल्स 04 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होंगे। खो-खो बालिका टीम का चयन ट्रायल्स 03 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। खो-खो बालक के चयन ट्रायल्स 04 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में संपन्न होंगे। खिलाड़ियों के लिए आवश्यक नियम एवं पात्रता
ट्रायल्स में हिस्सा लेने वाले सभी बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 जनवरी, 2009 (अंडर-18) या उसके बाद की होनी चाहिए, तभी वे इसमें वैध रूप से भाग ले सकेंगे। चयन-ट्रायल्स में भाग लेने के लिए समस्त खिलाड़ियों का खेलो इंडिया के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके बिना प्रवेश संभव नहीं होगा। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रतिकृति और अन्य जरूरी दस्तावेज रखने होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)