मिर्जापुर में संगीतमय श्रीराम कथा:मानस विदुषी शिखा तिवारी ने सुनाया शिव-पार्वती प्रसंग, आरती संग बंटा प्रसाद
मिर्जापुर में जमालपुर विकासखंड के ग्राम बहुआर स्थित रवींद्रालय प्रांगण में संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन व्यासपीठ से भगवान शिव के चरित्र का वर्णन किया गया। वाराणसी से आईं कथावाचक मानस बाल विदुषी शिखा तिवारी ने शिव-पार्वती प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव ही रामकथा के मूल वक्ता हैं। कथा के दौरान भजन और चौपाइयों पर श्रद्धालु झूमते रहे। पंडाल में हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे गूंजे। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिदिन शाम 6:30 से रात 9:30 बजे तक कथा होगी। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)