2027 चुनाव से पहले SBSP का संगठन विस्तार:लोजपा छोड़कर नेताओं ने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का थामा दामन
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की मुहिम तेज कर दी है। रविवार को पार्क रोड स्थित विधायक निवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने लोजपा छोड़कर आए कई नेताओं समेत अन्य लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजभर ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।
विपक्षी दलों पर ओमप्रकाश राजभर का हमला प्रेसवार्ता के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। वहीं, अखिलेश यादव के साथ ऐसे लोग जुट रहे हैं, जिनका अपना कोई जनाधार नहीं है। राजभर ने कहा कि पार्टी लगातार अपना संगठन मजबूत करने में जुटी है और नए लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। 2027 चुनाव से पहले सदस्यता अभियान तेज राजभर ने पार्टी में शामिल हुए नए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सदस्यता कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी का फोकस नए नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोड़कर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को विस्तार देने पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)