कुशीनगर में दरोगा से मारपीट और वर्दी फाड़ी, VIDEO:पुलिस बूथ के सामने हुई घटना; आरोपी हिरासत में आरोपी

Nov 22, 2026 - 14:54
0
कुशीनगर में दरोगा से मारपीट और वर्दी फाड़ी, VIDEO:पुलिस बूथ के सामने हुई घटना; आरोपी हिरासत में आरोपी
कुशीनगर में पुलिस बूथ के सामने एक दरोगा के साथ मारपीट और उनकी वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना पकड़ियार बाजार पुलिस बूथ के सामने की है। दरोगा वीरेंद्र यादव के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा था विवाद जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एक युवती ने दूसरे युवक के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर युवती के पिता और दूसरे पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि युवती के पिता ने पुलिस बूथ के सामने एक युवक की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दरोगा से मारपीट विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान दरोगा वीरेंद्र यादव ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बीच एक युवक दरोगा से उलझ गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। आरोपी युवक हिरासत में, जांच जारी नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User