बहू के ससुरालियों की धमकी से परेशान महिला की मौत:नरवल में 25 लाख की मांग और प्रताड़ना के आरोप, इलाज के दौरान हुई मौत

Oct 23, 2026 - 21:53
0
बहू के ससुरालियों की धमकी से परेशान महिला की मौत:नरवल में 25 लाख की मांग और प्रताड़ना के आरोप, इलाज के दौरान हुई मौत
कानपुर के नरवल क्षेत्र में बेटे के ससुरालियों की प्रताड़ना, 25 लाख रुपये की मांग और दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान 44 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें जाजमऊ के निजी अस्पताल ले गए, जहां से दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बेटे के ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पंचायत में 25 लाख रुपये मांगने का आरोप पाली के भोगीपुर निवासी अनिरुद्ध सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी अर्चना (44) और दो बेटे लकी व अनुज हैं। परिजनों के मुताबिक, बड़े बेटे लकी की शादी के बाद से उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बहू जेवर लेकर जामू स्थित अपने मायके चली गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। विवाद सुलझाने के लिए चार दिन पहले पंचायत हुई थी। लकी का आरोप है कि पंचायत में पत्नी के मायके वालों ने 25 लाख रुपये मांगे और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। ससुराल में बेइज्जती के बाद खाया जहरीला पदार्थ लकी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर गांव का एक युवक उनकी मां अर्चना को बेटे की ससुराल ले गया था। आरोप है कि वहां उनके साथ बेइज्जती की गई। इससे आहत होकर अर्चना घर लौट आईं। कुछ देर बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जाजमऊ स्थित निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेगी पुलिस सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने बेटे के ससुरालियों पर रुपये मांगने, प्रताड़ित करने और मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User