37वीं वाहिनी पीएसी का आईजी ने किया निरीक्षण:इनडोर गेम्स रूम और लाइब्रेरी का उद्घाटन कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Oct 23, 2026 - 21:53
0
37वीं वाहिनी पीएसी का आईजी ने किया निरीक्षण:इनडोर गेम्स रूम और लाइब्रेरी का उद्घाटन कर अधिकारियों को दिए निर्देश
कानपुर के श्यामनगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में शुक्रवार शाम 5:30 पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज धर्मवीर ने भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी में उपलब्ध सुविधाओं, निर्माण कार्यों और विभिन्न प्रतिष्ठानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत सेरेमोनियल गार्द की सलामी के साथ हुई। इसके बाद आईजी धर्मवीर ने आरटीसी परिसर में नवनिर्मित इनडोर गेम्स रूम और लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इन सुविधाओं से जवानों को खेलकूद, शारीरिक सक्रियता और अध्ययन के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बैडमिंटन हॉल, वाहिनी अस्पताल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, कंप्यूटर लैब, ई-लाइब्रेरी और नवनिर्मित अतिथि गृह का जायजा लिया। इसके अलावा निर्माणाधीन 108 आवासों की प्रगति और उनकी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार और कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आईजी ने वाहिनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने वाहिनी की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पीएसी अनुभाग कानपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक अतुल शर्मा (आईपीएस), सेनानायक बीबी चौरसिया (आईपीएस), उपसेनानायक तनु उपाध्याय (अपर पुलिस अधीक्षक), सहायक सेनानायक शैलेंद्र कुमार बाजपेयी (डिप्टी एसपी) समेत वाहिनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User