कानपुर में चाइनीज मांझे से छात्र घायल:उंगलियों में गहरे घाव, बड़ी बहन के साथ स्कूटी से जा रहा था
कानपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार शाम कांशीराम अस्पताल के पास स्कूटी से बहन के साथ जा रहे 19 वर्षीय बीए छात्र घनश्याम की गर्दन में मांझा फंस गया। बचने के लिए उसने हाथों से मांझा हटाया तो दोनों हाथों में गहरे कट लग गए। खून बहता देख छात्र घबरा गया। गनीमत रही कि पास में ही अस्पताल था, जहां पहुंचकर उसने इलाज कराया। शहर में पहले भी मांझे से कई लोग घायल हो चुके हैं। बहन के साथ जा रहा था छात्र, अचानक गर्दन में फंसा मांझा शिवकटरा स्थित पानी की टंकी के पास रहने वाले जगतपाल का बेटा घनश्याम बीए फाइनल का छात्र है। शुक्रवार शाम वह अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूटी से रामादेवी की ओर जा रहा था। इसी दौरान उड़ता हुआ धारदार मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। उसे हटाने की कोशिश में दोनों हाथ कट गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के मुताबिक, पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी हो चुके हैं हादसे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)