गोंडा पहुंची बॉलीवुड की एक्ट्रेस अदा शर्मा:कहा- मुझे अभी तक कोई धमकी नहीं मिली है, जब मिलेगी तब जवाब दूंगी

Oct 23, 2026 - 20:31
0
गोंडा पहुंची बॉलीवुड की एक्ट्रेस अदा शर्मा:कहा- मुझे अभी तक कोई धमकी नहीं मिली है, जब मिलेगी तब जवाब दूंगी
गोंडा में शुक्रवार शाम बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। शाम करीब 6:30 से 7 बजे तक वह शहर में एक निजी ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान प्रशंसकों का उत्साह और स्नेह देखकर उन्होंने गोंडा को अपना ‘दूसरा घर’ बताया। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। अदा बोलीं- मुझे अभी तक किसी ने धमकी नहीं दी है कार्यक्रम के दौरान मीडिया और दर्शकों से बातचीत में एक दर्शक ने लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान और उनके साथ काम करने वाले लोगों को मिल रही धमकियों को लेकर सवाल पूछा। इस पर अदा शर्मा ने कहा, “सर, मैं तो किसी को धमकी नहीं दे रही हूं। मुझे अभी तक किसी ने धमकी नहीं दी है। किसी और के कमेंट पर मैं कोई कमेंट नहीं कर सकती। जब मुझे कोई धमकी मिलेगी, तब आप पूछिएगा, मैं उसका जवाब दूंगी। जब मैं किसी को जानती नहीं हूं और वह किसी दूसरे को धमकी दे रहा है, तो मैं इस पर कैसे कमेंट करूं? मेरे हिसाब से यह ठीक नहीं होगा।” सवाल पूछकर जाने लगा दर्शक तो अभिनेत्री ने किया पलटवार अदा शर्मा ने सवाल पूछने वाले दर्शक के वहां से चले जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- आप बताइए, आपका क्या कमेंट है जब दर्शक ने कोई जवाब नहीं दिया तो अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा- भाग गए, ऐसे कैसे भाग गए? मुझे धमकी देकर खुद भाग गए क्या है, सर। कार्यक्रम के चलते लगा जाम कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अभिनेत्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। कार्यक्रम स्थल गोंडा मेडिकल कॉलेज से कुछ ही दूरी पर होने के कारण पूरे इलाके में भारी भीड़ जुट गई। इसके चलते मेडिकल कॉलेज से गुरु नानक चौराहे और गुरु नानक चौराहे से मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इससे आम राहगीरों के साथ अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User