25 साल बाद कानपुर से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन:16 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 'कानपुर एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी

Nov 13, 2026 - 13:05
0
25 साल बाद कानपुर से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन:16 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 'कानपुर एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
दिल्ली का सफर करने वाले कानपुर और आसपास के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करीब 25 साल के लंबे इंतजार के बाद कानपुर को दिल्ली के लिए एक नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय ने कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, 16 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कानपुर पहुंचकर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने इसकी जानकारी दी। कानपुर सेंट्रल को भव्य बनाने की तैयारी, सांसद बोले-रेल सुविधाओं का होगा विस्तार सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। स्टेशन पर यात्रियों की जरूरत के मुताबिक अन्य सुविधाओं का भी विस्तार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानपुर में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ठहराव के साथ बुलेट ट्रेन स्टेशन की सौगात भी मिल चुकी है। रेल मंत्री लगातार कानपुर में रेल परियोजनाओं के विकास पर ध्यान दे रहे हैं। खास बात यह है कि अश्विनी वैष्णव कानपुर में रहकर पढ़ाई भी कर चुके हैं। करीब 25 साल बाद मिली नई नियमित ट्रेन सांसद रमेश अवस्थी के मुताबिक, कानपुर से दिल्ली के लिए इससे पहले करीब 2001 में तत्कालीन मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के प्रयास से ट्रेन शुरू हुई थी। अब लंबे अंतराल के बाद एक और नियमित एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। 16 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पढ़िए ट्रेन का शेड्यूल… रात 8:40 बजे कानपुर से चलेगी ट्रेन, सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी दिल्ली रेल मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित होगी। ट्रेन का नंबर 14153 होगा। यह कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 14154 आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इन 8 स्टेशनों पर होगा ठहराव कानपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली इस ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी। फफूंद इटावा टूंडला हाथरस अलीगढ़ खुर्जा दादरी गाजियाबाद LHB कोच से लैस होगी ट्रेन, AC से लेकर जनरल तक की सुविधा नई एक्सप्रेस ट्रेन में आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाए जाएंगे। इसमें यात्रियों को जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी की सुविधा मिलेगी। इससे अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सफर करने का विकल्प मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User