देवरिया में विद्यार्थियों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:परिवार को भी जागरूक करने का आह्वान, नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ
देवरिया में यातायात माह के तहत शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिन में 11 बजे हुए कार्यक्रम में यातायात पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों, NCC कैडेट्स, स्काउट-गाइड और स्कूल परिवार को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की दी सलाह यातायात प्रभारी गुलाब सिंह और TSI भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। उन्होंने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। परिवार और आसपास के लोगों को भी करें जागरूक विद्यार्थियों से कहा गया कि वे खुद यातायात नियमों का पालन करें और परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. शशिपाल राव ने यातायात पुलिस की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)