लखनऊ में ऋषभ शुक्ला के घर दूसरे दिन भी बुलडोजर:लगातार हो रहा ध्वस्तीकरण, पीड़ित परिवार घर से देख रहा एक्शन
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर लगातार दूसरे दिन ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान आरोपी ऋषभ, उसके चाचा राजेश और ताऊ गिरीश शुक्ला के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं, मृतक शिवाजी तिवारी की पत्नी ऊषा तिवारी और शिवेंद्र तिवारी की बेटी सुमेधा समेत परिवार के अन्य सदस्य अपने घर से बुलडोजर की कार्रवाई देख रहे हैं। इससे पहले 28 अक्टूबर को भी ऋषभ शुक्ला के घर पर बुलडोजर चलाया गया था। उस समय सिर्फ बाउंड्रीवॉल गिराई गई थी। इस पर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई थी। सआदतगंज थाना क्षेत्र में 26 अक्टूबर, 2026 की सुबह ऋषभ शुक्ला का शिवाजी तिवारी के परिवार से चबूतरा बनवाने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद ऋषभ ने शिवाजी, उनके बेटे सुयश और भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभु की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)