कार की टक्कर से बाघ घायल, खेत में भागा:लखीमपुर के NH-30 पर एयरबैग खुलने से बचा परिवार, 2 जिलों की टीमें कर रही तलाश

Nov 13, 2026 - 12:48
0
कार की टक्कर से बाघ घायल, खेत में भागा:लखीमपुर के NH-30 पर एयरबैग खुलने से बचा परिवार, 2 जिलों की टीमें कर रही तलाश
लखीमपुर खीरी-हरदोई सीमा के पास NH-30 पर देर रात एक अर्टिगा कार ने सड़क पार कर रहे बाघ को टक्कर मार दी। बाघ घायल हालत में गन्ने के खेत की ओर भाग गया। वन विभाग की दोनों जिलों की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने से कार में सवार लोग बच गए। कार मैगलगंज के राजेश कुमार श्रीवास्तव के नाम पर पंजीकृत है। उसमें मैगलगंज के डॉ. अशोक विश्वकर्मा का परिवार उत्तराखंड के कैंची धाम जा रहा था। पहले देखिए तस्वीरें- अचानक सड़क पर आया, फिर उठकर खेत में भागा दरअसल कार सिंह ढाबे के पास महमूदपुर सरैयां इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक बाघ सड़क पर आ गया। टक्कर के बाद बाघ सड़क किनारे गिरा, फिर उठकर गन्ने के खेत की ओर भागा। वह सरैया गांव की तरफ चला गया। सूचना मिलने पर जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी प्रभात कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने NHAI की टीम की मदद से क्षतिग्रस्त कार हटवाई और यातायात चालू कराया। आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया। दोनों जिलों की टीमें कर रही तलाश सरैया, बंदी पुरवा, पसिगवां माफी, जहानीखेड़ा, जंगबहादुरगंज, डेल पंडरवा, बहिरमा, जलालपुर, सैदापुर, धामापुर और आसपास के सीमावर्ती गांवों के लोगों को सतर्क किया जा रहा है। बाघ के घायल होने की आशंका है, इसलिए उसके आक्रामक होने का खतरा भी है। वन विभाग ने लोगों से कहा है कि बाघ या उसके पंजों के निशान दिखने पर भीड़ न लगाएं और तुरंत 112 या स्थानीय चौकी को सूचना दें। दोनों जिलों की टीमें मिलकर तलाश कर रही हैं। वन उप निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि- टीम ड्रोन कैमरे से बाघ की तलाश कर रही है और गन्ने के खेतों में उसके पैरों के निशान खोजे जा रहे हैं। अभी तक बाघ की लोकेशन नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User