गुरुग्राम में इटावा के युवक की संदिग्ध मौत:उझियानी गांव शव पहुंचने पर कोहराम, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
हरियाणा के गुरुग्राम के झाड़सा में अंडा और मैगी का ठेला लगाने वाले 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी गांव पहुंचा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। रोहित अपनी मां उर्मिला देवी के साथ झाड़सा में रहता था। वह एक फैक्ट्री के पास ठेला लगाकर अंडा और मैगी बेचता था। तस्वीरें देखिए - रोहित की मां उर्मिला देवी, जो स्वर्गीय सुभाष दोहरे की पत्नी हैं, ने बताया कि उनका छोटा बेटा अविवाहित था। उन्होंने आरोप लगाया कि झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों ने रोहित की हत्या की और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे फांसी पर लटका दिया। उर्मिला देवी ने बताया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद वे शव लेकर गांव पहुंचीं। रोहित के गांव पहुंचने पर मां उर्मिला देवी, भाई पुष्पेंद्र और विनय, बहन शिल्पी, दादी रामवती और अन्य रिश्तेदार मौजूद थे। शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)