27 दिन से हड़ताल पर 17 हजार सीएचओ:आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 14 प्रकार की जांच प्रभावित, ग्रामीण मरीज परेशान

Oct 24, 2026 - 15:41
0
27 दिन से हड़ताल पर 17 हजार सीएचओ:आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 14 प्रकार की जांच प्रभावित, ग्रामीण मरीज परेशान
उत्तर प्रदेश के करीब 17 हजार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) पिछले 27 दिनों से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। इनमें वाराणसी के 205 सीएचओ भी शामिल हैं। हड़ताल का असर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। यहां बीपी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, डेंगू और मलेरिया सहित करीब 14 प्रकार की जांच प्रभावित हो रही हैं। गैर-संचारी रोग (एनसीडी) के मरीजों को मिलने वाली दवाओं और परामर्श सेवाओं पर भी असर पड़ा है। इसके चलते ग्रामीण मरीजों को इलाज के लिए दूसरे सरकारी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। वाराणसी जिला अध्यक्ष दिनेश सैनी और जिला महिला महामंत्री प्रियंका उपाध्याय ने कहा कि लंबे समय से मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। सीएचओ की प्रमुख मांगों में अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण और 4800 ग्रेड-पे के समकक्ष वेतन व्यवस्था लागू करना शामिल है। मांगें पूरी नहीं होने से आंदोलन जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User