मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष कैंप लगा:डीएम ने बूथों का निरीक्षण किया, 2027 तक 18 साल के होने वाले युवा भी जुड़ेंगे
मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाकर मतदाता सूची में छूटे हुए और नए मतदाताओं के नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मधुबन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का शनिवार 2 बजे निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। 13 बूथों पर पहुंचकर डीएम ने जांची व्यवस्था जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर बारहगांवा स्थित 10 बूथों तथा प्राथमिक विद्यालय सिपाह स्थित तीन बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से अब तक प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की स्थिति की जानकारी ली। विशेष कैंप के दौरान संबंधित बीएलओ मतदाता सूची और आवश्यक प्रपत्रों के साथ मौजूद रहे। डीएम ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्राप्त आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध और नियमानुसार निस्तारण किया जाए। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। घर-घर जाकर भी करेंगे सर्वेक्षण जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष कैंप के साथ ही बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों की पहचान करें और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान किसी कारणवश जिन पात्र मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें भी नियमानुसार सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि ऐसे युवा, जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम भी हटेंगे डीएम ने मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि मृतक तथा दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी नियमानुसार पूरी की जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से काम करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी मधुबन दीपक कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)