30 सेकंड, 50 बम और खत्म हुआ हमास का टॉप कमांडर मोहम्मद सिनवार

दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 1 जून, 2025 ।  इज़रायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने 13 मई को एक बेहद सटीक और घातक हवाई हमला कर आतंकवादी संगठन हमास को करारा जवाब दिया। सिर्फ 30 सेकंड में 50 से अधिक बमों की बरसात ने हमास के टॉप कमांडर मोहम्मद सिनवार और उसके सहयोगी मोहम्मद शबाना को मौत की नींद सुला दिया। यह हमला ग़ज़ा के ख़ान यूनिस स्थित यूरोपीय अस्पताल के नीचे मौजूद एक अंडरग्राउंड कमांड और कंट्रोल सेंटर पर हुआ, जिसे आतंकवादियों ने नागरिकों की आड़ में सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रखा था।

30 सेकंड, 50 बम और खत्म हुआ हमास का टॉप कमांडर मोहम्मद सिनवार
30 seconds, 50 bombs and Hamas' top commander Mohammad Sinwar was finished

दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 1 जून, 2025 । 

इज़रायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने 13 मई को एक बेहद सटीक और घातक हवाई हमला कर आतंकवादी संगठन हमास को करारा जवाब दिया। सिर्फ 30 सेकंड में 50 से अधिक बमों की बरसात ने हमास के टॉप कमांडर मोहम्मद सिनवार और उसके सहयोगी मोहम्मद शबाना को मौत की नींद सुला दिया।
यह हमला ग़ज़ा के ख़ान यूनिस स्थित यूरोपीय अस्पताल के नीचे मौजूद एक अंडरग्राउंड कमांड और कंट्रोल सेंटर पर हुआ, जिसे आतंकवादियों ने नागरिकों की आड़ में सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रखा था।

सुरंग में छिपा था ‘सिनवार’, हाई-टेक स्ट्राइक से हुआ खात्मा

IDF ने बताया कि मोहम्मद सिनवार, जो हमास नेता याह्या सिनवार का छोटा भाई था, सैन्य रणनीति का मास्टरमाइंड था और कई बड़े हमलों के पीछे वही दिमाग था।
हमले के पहले और दौरान, नागरिकों को नुकसान न पहुंचे इसके लिए रियल-टाइम निगरानी, खुफिया इनपुट और सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

अस्पताल के नीचे आतंक की सुरंग

IDF द्वारा जारी 3D फुटेज में साफ दिखाया गया है कि आतंकवादी यूरोपीय अस्पताल के नीचे सुरंगों में कमांड चला रहे थे। बावजूद इसके, सर्जिकल स्ट्राइक इतनी सटीक थी कि अस्पताल का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।

मास्टरमाइंड का अंत, इजरायली खुफिया की जीत

इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन के साथ, IDF ने हमास के कमांड नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचाया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी सिनवार के खात्मे को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि "हमास को पूरी तरह खत्म करने तक हमारी कार्रवाई जारी रहेगी।"

हालांकि हमास ने अब तक सिनवार की मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन IDF का यह हमला 7 अक्टूबर 2023 के युद्ध की शुरुआत के बाद की सबसे बड़ी सैन्य सफलता मानी जा रही है।