40 हजार के इनामी दो बदमाशों का हाफ एनकाउंटर:मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Nov 05, 2026 - 07:11
0
40 हजार के इनामी दो बदमाशों का हाफ एनकाउंटर:मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दुल्हदेपुर के पास पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। वहीं, एक सिपाही की हथेली में भी गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 हजार रुपये के इनामी राहुल दीक्षित और 15 हजार रुपये के इनामी सौरभ कुमार वर्मा के रूप में हुई है। दोनों 28 अक्टूबर को सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट की कोशिश करने के मामले में वांछित थे। पुलिस को देखते ही करने लगे फायरिंग एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गुरुवार रात दुल्हदेपुर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरक्षी अभिषेक की हथेली में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में लगी गोली पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें राहुल और सौरभ के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। घायल सिपाही और आरोपियों को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया। दो तमंचे और कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की काली स्कूटी भी मिली है। सर्राफा व्यापारी को लूटने की कोशिश में थे वांछित एएसपी दक्षिणी ने बताया कि दोनों आरोपी 28 अक्टूबर को सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट की कोशिश करने के मामले में वांछित थे। राहुल पर 25 हजार और सौरभ पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User