सुल्तानपुर में रंजिश को लेकर हवाई फायरिंग:दीवार पर मिले गोली के निशान, खिड़की के टूटे कांच, पुलिस ने 4 खोखे किए बरामद
सुल्तानपुर के डोडापुर गांव में बुधवार रात एक घर के बाहर हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। सगीर अहमद के घर के बाहर गोलियां चलने से दीवार पर निशान पड़ गए और खिड़की के कांच टूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। फायरिंग की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले लोग बुधवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच सगीर अहमद के घर के बाहर फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज सुनकर घरवाले और आसपास के लोग बाहर आ गए। इस बीच फायरिंग करने वाले लोग मौके से भाग निकले। घटना के बाद घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी प्रभारी अशोक चौरसिया मौके पर पहुंचे और सगीर से जानकारी ली। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह, CO जयसिंहपुर सुनील सिंह और थाना प्रभारी अखण्ड देव मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने वहां से सबूत जुटाए। पुलिस सगीर की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। SP विनीत जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ समय से तनातनी चल रही थी। इसी के चलते एक पक्ष ने डराने के लिए हवाई फायरिंग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)