जौनपुर में दीपावली-छठ पर डिपो चलाएगा 20 अतिरिक्त बसें:6 से 17 नवंबर तक चलेंगी, गोरखपुर-प्रयागराज और कानपुर रूट पर बढ़ेंगे फेरे
जौनपुर में दीपावली और छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जौनपुर डिपो 20 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके लिए छह से 17 नवंबर तक दिवाली प्रोत्साहन योजना भी लागू रहेगी। डिपो की ओर से प्रमुख रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की गई है। जौनपुर डिपो से रोजाना 104 बसें अलग-अलग रूट पर संचालित होती हैं। जौनपुर-गोरखपुर-प्रयागराज रूट पर अभी तीन बसें चल रही हैं। यहां आठ अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। वहीं, जौनपुर-कानपुर रूट पर मौजूदा 14 बसों के अलावा 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 12 दिन ड्यूटी पर मिलेंगे 4,800 रुपए डिपो इंचार्ज वीके सिंह ने बताया कि प्रोत्साहन राशि योजना में दो तरह की व्यवस्था की गई है। छह से 17 नवंबर तक 12 दिन रोजाना निर्धारित 300 किलोमीटर बस चलाने वाले चालक और परिचालक को 400 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से कुल 4,800 रुपए मिलेंगे। अगर कोई कर्मचारी 11 दिन तक निर्धारित मानक के अनुसार ड्यूटी करता है तो उसे 4,400 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निर्धारित 300 किलोमीटर से अधिक बस चलाने वाले चालक को प्रोत्साहन राशि के साथ हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे भी मिलेंगे। भीड़ के अनुसार बढ़ाई जाएंगी बसें जौनपुर डिपो की ARМ स्नेहलता ने कहा कि जिन रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी, वहां अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। चालक और परिचालकों को निर्धारित मानक पूरा करने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)