5 साल में 5 लाख टन कम करेगा कार्बन उत्सर्जन:नोएडा में 15 मेगावाट लगेगा सोलर प्लांट, चारों एसटीपी सोलर से होंगे संचालित, बोर्ड में जाएगा प्रस्ताव
नोएडा पांच साल में पांच लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम करने जा रहा है। इसके लिए यहां संचालित सभी एसटीपी प्लांट को सोलर एनर्जी से चलाया जाएगा। इसकी पूरी प्लानिंग हो चुकी है। इसके लिए नोएडा के बहु मंजिला पार्किंग, एसटीपी प्लांट में खाली स्थान और गंगाजल के जलाशयों की रूफ पर कुल 15 मेगावाट के सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। प्रस्ताव को बोर्ड में लाया जा रहा है। इससे नोएडा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए 5 साल में 5 लाख टन कार्बन उत्सर्जन को कम किया जाएगा। ये सोलर प्लांट एसटीपी को संचालित करने में लगने वाली बिजली खपत को आधा कर देगा। वर्तमान में एक एसटीपी प्लांट को चलाने में 2 मेगावाट बिजली लगती है। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक जल-सीवर आरपी सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बोर्ड में प्रस्ताव के रुप में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली की एक यूनिट कम करने से 30 ग्राम कार्बन रेडिएशन की बचत होती है। वर्तमान में एक एसटीपी में रोजाना 2000 यूनिट खपत होती हैं। सोलर पैनल लगने से रोजाना करीब 1000 यूनिट की खपत कम हो जाएगी। ऐसे में रोजाना कई किलो कार्बन रेडिएशन को कम किया जा सकेगा। यहां लगाया जाएंगे सोलर प्लांट 25 साल तक करेगी संचालन
उन्होंने बताया कि इन प्लांट को लगाने में किसी प्रकार का खर्चा प्राधिकरण को नहीं करना है। प्लांट लगाने और संचालन की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। एक्सप्रेस वे पर सोलर से जलेंगी लाइट
नोएडा एक्सप्रेस वे पर लगी लाइट अब सोलर पर चलेंगी। इसके लिए सेक्टर-108 में 1000 वर्गमीटर में 2.5 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। ये सभी लाइट शाम को 4 घंटे तक सोलर पर चलेंगी इसके बाद बिजली सप्लाई से काम करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)