रामपुर जिला अस्पताल में तीमारदार और स्टाफ में झड़प:वार्ड में आधे घंटे तक हुआ हंगामा, नशे में पहुंचे व्यक्ति पर बदसलूकी का आरोप

Nov 16, 2026 - 15:49
0
रामपुर जिला अस्पताल में तीमारदार और स्टाफ में झड़प:वार्ड में आधे घंटे तक हुआ हंगामा, नशे में पहुंचे व्यक्ति पर बदसलूकी का आरोप
रामपुर जिला अस्पताल की मेडिकल वार्ड में रविवार रात मरीज के तीमारदार और स्टाफ के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी और हंगामा शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक चले घटनाक्रम से वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों और उनके तीमारदारों में भी डर का माहौल रहा। सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। सूचना पर पुलिस और अस्पताल के गार्ड पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। डायरिया से पीड़ित बच्ची थी भर्ती जानकारी के मुताबिक, मेडिकल वार्ड में डायरिया से पीड़ित करीब 10 साल की कल्पना भर्ती थी। उसके पिता और मां अस्पताल में मौजूद थे। आरोप है कि रविवार रात करीब 12 बजे बच्ची के पिता शराब के नशे में अस्पताल पहुंचे और स्टाफ के साथ बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद तीमारदार रात में ही बच्ची को अस्पताल से घर ले गया। स्टाफ ने CMS से की शिकायत सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल वार्ड के स्टाफ ने CMS डॉ. बीसी सक्सेना के कार्यालय पहुंचकर घटना की शिकायत की। CMS ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। अब मामले का समाधान हो गया है। कोई ऐसी बात नहीं है। आधे घंटे तक हुआ हंगामा दैनिक भास्कर ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार पंकज से बातचीत की। उन्होंने बताया कि रात में काफी डर लग रहा था। करीब आधे घंटे तक हंगामा और तीखी झड़प होती रही। पुलिस और अस्पताल के गार्ड के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। उनके मुताबिक, एक व्यक्ति स्टाफ से काफी झगड़ रहा था और शराब के नशे में लग रहा था। वहीं, महिला नर्स दिव्या ने बताया कि कल्पना नाम की बच्ची वार्ड में भर्ती थी और उसकी मां भी देखभाल के लिए मौजूद थीं। आरोप है कि बच्ची के पिता शराब पीकर आए और स्टाफ के साथ बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर हंगामा किया। स्टाफ के लोग उन्हें समझाते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद सभी कर्मचारी CMS के कार्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी दी। नर्स ने बताया कि फिलहाल स्टाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक ने बताया कि अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User