हमीरपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत:डीएम ने रैली को दिखाई हरी झंडी, 16 से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान
हमीरपुर में सोमवार सुबह 11 बजे सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत हुई। परिवहन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से वाहन चालकों और राहगीरों को सुरक्षित सफर का संदेश दिया गया। जिले में यह अभियान 16 से 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान आम लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। रैली में लोगों से नियमों का पालन करने और सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की गई। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि वाहन चलाते समय छोटी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग से बचने को कहा। एआरटीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियम सिर्फ चालान और कार्रवाई से जुड़े नहीं हैं, बल्कि ये जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी हैं। सड़क पर वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की जिंदगी का भी ध्यान रखना चाहिए। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए होंगी जागरूकता गतिविधियां एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी से परिवारों को अपूरणीय क्षति उठानी पड़ती है। पखवाड़े के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग, सड़क अनुशासन और हादसों से बचाव के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)