पहलगाम आतंकी हमले के बीच PM मोदी का कानपुर दौरा रद्द

दि राइजिंग न्यूज।  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को होने वाला अपना कानपुर दौरा रद्द कर दिया है। इस दौरे में उन्हें मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन और एक बड़ी जनसभा को संबोधित करना था। लेकिन अब, जब देश गहरे शोक में डूबा है, और कानपुर का एक साहसी बेटा शुभम इस हमले में शहीद हो गया — ऐसे समय में उत्सव और उद्घाटन की कोई जगह नहीं बची।

पहलगाम आतंकी हमले के बीच PM मोदी का कानपुर दौरा रद्द

दि राइजिंग न्यूज। 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को होने वाला अपना कानपुर दौरा रद्द कर दिया है
इस दौरे में उन्हें मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन और एक बड़ी जनसभा को संबोधित करना था। लेकिन अब, जब देश गहरे शोक में डूबा है, और कानपुर का एक साहसी बेटा शुभम इस हमले में शहीद हो गया — ऐसे समय में उत्सव और उद्घाटन की कोई जगह नहीं बची।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह निर्णय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी इस दिन कानपुर में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले थे। लेकिन देशव्यापी ग़म और आक्रोश को देखते हुए, कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों की जानकारी बाद में दी जाएगी।

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब की यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौट आए हैं।
दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले पहलगाम हमले की विस्तृत जानकारी ली, और उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा की।
सूत्रों के अनुसार, पीएम का विमान वापसी में उस रूट से नहीं आया, जिससे वह सऊदी गए थे — सुरक्षा कारणों से यह परिवर्तन किया गया।

प्रधानमंत्री अब 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे, जहां वे देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ेंगे।
कानपुर के लोगों की भावनाओं, वीर शहीदों की शहादत और पूरे देश के शोक को ध्यान में रखते हुए, यह निर्णय लिया गया है।