राज के लिए सोनम ने राजा को मार डाला, जानिए पूरी साजिश

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 9 जून, 2025 ।  इन्दौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आखिरकार सारी परतें खुल चुकी हैं। सामने आया है कि राजा को सोनम ने ही साजिश रचकर मौत के घाट उतारा था, वह भी अपने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए। पूरी वारदात में सोनम के साथ राज कुशवाहा, आकाश राजपूत और विशाल चौहान शामिल रहे हैं। भाग-भाग तक थक चुकी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में देर रात एक बजे सरेंडर किया था। इसी के बाद उसके कुबूलनामे और निशानदेही पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

राज के लिए सोनम ने राजा को मार डाला, जानिए पूरी साजिश

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 9 जून, 2025 । 

इन्दौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आखिरकार सारी परतें खुल चुकी हैं। सामने आया है कि राजा को सोनम ने ही साजिश रचकर मौत के घाट उतारा था, वह भी अपने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए। पूरी वारदात में सोनम के साथ राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनन्द शामिल रहे हैं। भाग-भाग तक थक चुकी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में देर रात एक बजे सरेंडर किया था। इसी के बाद उसके कुबूलनामे और निशानदेही पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

राज-सोनम में सालों पुराना अफेयर

राज कुशवाहा इन्दौर में सोनम की ही प्लाईवुड कंपनी में काम करता था। वह सोनम से पांच साल छोटा है। सोनम का पिछले कई सालों में राज से अफेयर चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक सोनम और राज की शादी को लेकर उसके परिवार वाले राजी नहीं थे। इसके लिए घर में काफी विवाद भी हो चुका है। सोनम के पिता ने रघुवंशी समाज के अन्तर्गत (परिचय रजिस्टर में) अपनी बेटी सोनम की शादी से संबंधित जानकारी साझा की ताकि समाज के ही किसी लड़के से शादी कराई जा सके। 

ऐसे हुई थी शादी

उसी तरह से राजा के परिवार ने भी राजा की शादी की डिटेल्स शेयर की थी। दोनों पक्षों को एक-दूसरे की जानकारी मिली, रिश्ते की बात आगे बढ़ी और 11 मई 2025 को दोनों की शादी करा दी गई। 

शादी के साथ साजिश

सोनम की शादी तो हो गई लेकिन राज के प्रति उसका प्यार खत्म नहीं हुआ था। बल्कि इस प्यार को पाने का सोनम का जुजून अब एक पागलपन में बदल चुका था। उसकी और प्रेमी की लगातार बात चल रही थी। दोनों ने मिलकर अपने प्यार को पाने के लिए वो रास्ता चुना जो प्लानिंग के समय बड़ा आसान दिख रहा था लेकिन वास्तव में कई जिंदगियां तबाह करने वाला था। 

प्लानिंग को ऐसे दिया अंजाम

सोनम ने प्लानिंग के तहत सबसे पहले शिलांग की टिकट बुक कराई और इसके लिए पति राजा रघुवंशी की रजामंदी नहीं ली गई। राजा के परिवार को भी इसके बारे में पहले नहीं बताया। बहू ने टिकट कराई है तो कुछ अच्छा ही सोचा होगा यह समझकर परिवार वाले बहू के निर्णय के साथ हो गए। सूत्रों के मुताबिक हनीमून पर जाने से पहले सोनम ने अपना सारा जेवर ले लिया और अकाउंट से नौ लाख रुपये भी निकाले थे। 

घटना से पहले की रेकी

सोनम के पहले ही आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनन्द उस जगह पहुंच चुके थे जहां सोनम को जाना था। पुलिस के मुताबिक इन सभी को गाइड कर रहा था इन्दौर में बैठा राज कुशवाहा। शिलांग में मौजूद तीनों हत्यारों ने मिलकर हत्या करने की जगह पहले से ही चिह्नित कर ली थी। तीनों ने यह देखा था कि सीसीटीवी न लगा हो और लोगों की आवाजाही भी न हो। ऐसी जगह चुनने के बाद तीनों ने सोनम को इसकी जानकारी दी और राज को वहां लेकर जाने की योजना बनाई। 

घटना वाले दिन की सच्चाई

कुछ दिन पहले सोनम और राजा का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसमें वह एक स्कूटी पर बैठी है। इसी स्कूटी से आखिरी बार राजा घूमने गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल से निकलने के पहले स्कूटी के पीछे सोनम बैठी है और वह मोबाइल से चैट के जरिए किसी से बात कर रही है। आरोप है कि सोनम राज कुशवाहा को जानकारी दे रही थी कि दोनों होटल से निकल रहे हैं। इसके बाद तय जगह पर सोनम राजा को लेकर पहुंचती है। वहां पहले से ही मौजूद हत्यारे मिलकर राजा की पेड़ काटने वाले हथियार से हत्या कर देते हैं और शव खाई में फेंक देते हैं। 

गाइड ने दिखाई पुलिस को राह

राजा की हत्या, उसका शव मिलने और मामला तूल पकड़ने के बाद शिलांग के एक लोकल गाइड ने पुलिस को बताया कि उसने राजा और सोनम को उस स्थान पर जाते देखा था जहां राजा की हत्या हुई। यहां उसने एक महत्वपूर्ण बात यह बताई थी कि राजा और सोनम के पीछे तीन युवक भी जा रहे थे और वे सब हिन्दी में बात कर रहे थे। हिन्दी उसको समझ नहीं आती इसलिए वह नहीं बता पाया कि वे लोग किस संदर्भ में बात कर रहे थे। 

पुलिस ने दिखाई तेजी

यह जानकारी पुलिस कि लिए अंधेरे में रोशनी फूटने के समान थी। पुलिस ने तुरंत ही सीसीटीवी की फुटेज और होटलों की डिटेल खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने एक-एक कर कड़ियां जोड़ना शुरू किया तो अंदेशा होने लगा कि यह दंपति के साथ हुई घटना कम बल्कि पत्नी द्वारा रची गई साजिश ज्यादा प्रतीत हो रही है। 

पुलिस की सख्ती से किया सरेंडर

हत्या के बाद सभी आरोपियों ने आपस में संपर्क खत्म कर दिया और अपनी दिनचर्या में लग गए लेकिन सोनम फंस गई। वह लगातार खुद को छिपाते हुए इधर-उधर भटकने लगी। कई दिन जंगल में ही बिताए। रात-रात का सफर करके वह किसी तरह यूपी तक पहुंच गई। सारे रास्ते बंद होने के बाद उसको समझ आ गया था कि अब वह बचने वाली नहीं है। इसलिए उसने खुद को सरेंडर करना ही उचित समझा। 

ढाबे से किया घर फोन 

यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर पहुंचकर सोनम वहां के मालिक से फोन मांगती है और अपने भाई को फोन करके अपनी लोकेशन बताती है। ढाबे वाला भी समझ गया कि यह लड़की कौन है। भाई शिलांग पुलिस को बहन के गाजीपुर में होने की जानकारी देता है। शिलांग पुलिस तुरंत ही यूपी पुलिस से संपर्क करती है और आखिरकार सोनम को ढाबे से ही गिरफ्तार कर लिया जाता है। 

सोनम के कुबूलनामे पर शुरू हुईं गिरफ्तारियां

पुलिस के मुताबिक सोनम के कुबूलनामे के आधार पर राज कुशवाहा और विशाल राजपूत को इन्दौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीसरे आरोपी विशाल चौहान को यूपी के ललितपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मामला हाईप्रोफाइल होने से फेल हुई प्लानिंग

सोनम और राज ने प्लानिंग की थी कि राज की हत्या एक गिरोह का काम बताकर मामले को लूट के रूप में मोड़ दिया जाएगा। इससे सोनम पर कोई दाग नहीं लगेगा और साल भर बाद दोनों शादी कर लेंगे। दोनों को यह लगा था कि हत्या का मामला ज्यादा तूल नहीं पकड़ेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मामला ऐसा तूल पकड़ गया कि देश-दुनिया तक यह खबर एक चर्चा का विषय बन गई। और यहीं कारण रहा कि सोनम-राज की प्लानिंग फेल गई। अब दोनों को जेल होगी और सजा भी मिलेगी। 

घटना का क्रम:

  • इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। 20 मई को दोनों कांग्रेस में हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए थे। 23 मई से दोनों लापता रहे 

  • 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला, जिस पर धारदार हथियार (दाओ) के वार थे, और पोस्टमॉर्टम में हत्या साबित हुई 

  • सोनम अभी तक गायब रही, लेकिन अब गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार कर लाया गया है

सोनम और प्रेमी का खुलासा:

  • जांच में सामने आया कि सोनम का विवाहेतर संबंध राज कुशवाहा नामक फैक्ट्री मैनेजर से था, और दोनों ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी 

  • सोनम और राज कुशवाहा के बीच प्रेम संबंध की वजह से ही यह दर्दनाक घटना घटित हुई 

पुलिस की जारी कार्रवाई:

  • मेघालय पुलिस ने सोनम की गिरफ्तारी की पुष्टि की, वहीं राज कुशवाहा समेत तीन अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज है 

  • मेघालय मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने टीम को “वेल डन” कहा है 

अब क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

  • पुलिस हत्या मामले को गहराई से जांच रही है, और सोनम तथा राज कुशवाहा के प्रेम-संबंध व घटना के तमाम पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

  • अब फोरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल डेटा, CCTV फुटेज, और फिलहाल जिन गिरफ्तारियों से जानकारी मिली है, उन आधारों पर साजिश रचने वालों को कानून के अधीन लाया जाएगा।