ऋषभ पंत ने आईपीएल में रचा इतिहास, LSG के लिए बनाए सबसे तेज़ और सबसे बड़े रन कप्तान के तौर पर

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ । 28 मई, 2025 ।  आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि मैदान गूंज उठा। एलएसजी (लखनऊ सुपर जायंट्स) की ओर से खेलते हुए आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 54 गेंदों में शतक जड़ दिया और 118 रनों की नाबाद पारी खेली। यह पंत का आईपीएल में दूसरा शतक है, जो उन्होंने लगभग सात साल बाद लगाया है। पहली बार पंत ने नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और यह बदलाव पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने शानदार स्ट्रोक्स और आक्रामक अंदाज़ में बैंगलोर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

ऋषभ पंत ने आईपीएल में रचा इतिहास, LSG के लिए बनाए सबसे तेज़ और सबसे बड़े रन कप्तान के तौर पर
Rishabh Pant created history in IPL, scored the fastest and most runs for LSG as captain

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ । 28 मई, 2025 । 

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि मैदान गूंज उठा। एलएसजी (लखनऊ सुपर जायंट्स) की ओर से खेलते हुए आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 54 गेंदों में शतक जड़ दिया और 118 रनों की नाबाद पारी खेली। यह पंत का आईपीएल में दूसरा शतक है, जो उन्होंने लगभग सात साल बाद लगाया है।

पहली बार पंत ने नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और यह बदलाव पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने शानदार स्ट्रोक्स और आक्रामक अंदाज़ में बैंगलोर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

रिकॉर्ड्स जो पंत ने तोड़े और बनाए:

  • एलएसजी के लिए सबसे तेज़ शतक (54 गेंद)

  • एलएसजी के कप्तान द्वारा सबसे बड़ी पारी (118* रन)

  • आरसीबी के खिलाफ एलएसजी की ओर से पहला शतक

  • 2025 में आईपीएल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर कप्तान के तौर पर

एलएसजी के लिए अब तक शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

  • केएल राहुल – 103 रन (2022, दो बार)

  • क्विंटन डिकॉक – 140 रन (2022)

  • मार्कस स्टॉयनिस – 124 रन (2024)

  • मिचेल मार्श – 117 रन (2025)

  • ऋषभ पंत – 118 रन नाबाद (2025)

हालांकि ये पारी एलएसजी की जीत में तब्दील नहीं हो सकी, लेकिन पंत के नाम यह ऐतिहासिक शतक दर्ज हो गया, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय लम्हा रहेगा।