तेज प्रताप यादव RJD से 6 साल के लिए निष्कासित, लालू यादव ने सार्वजनिक व्यवहार पर जताई नाराज़गी

दि राइजिंग न्यूज। पटना। 25 मई, 2025 ।  राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय तेज प्रताप द्वारा अपने रिलेशनशिप का सार्वजनिक ऐलान करने के ठीक एक दिन बाद लिया गया है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव नाम की युवती के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए दावा किया था कि वे पिछले 12 वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

तेज प्रताप यादव RJD से 6 साल के लिए निष्कासित, लालू यादव ने सार्वजनिक व्यवहार पर जताई नाराज़गी
Tej Pratap Yadav expelled from RJD for 6 years Lalu Yadav expressed displeasure over his public behavior

दि राइजिंग न्यूज। पटना। 25 मई, 2025 । 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय तेज प्रताप द्वारा अपने रिलेशनशिप का सार्वजनिक ऐलान करने के ठीक एक दिन बाद लिया गया है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव नाम की युवती के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए दावा किया था कि वे पिछले 12 वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

हालांकि, तेज प्रताप ने बाद में अपने पोस्ट को हटाते हुए दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ एआई-जनरेटेड इमेज और फेक जानकारी फैलाई जा रही है।

लालू यादव का कड़ा बयान:

लालू यादव ने तेज प्रताप के सार्वजनिक व्यवहार को "गैर-जिम्मेदाराना" करार दिया और कहा कि "निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे सामाजिक न्याय की विचारधारा को कमजोर करती है।" उन्होंने कहा कि तेज प्रताप की गतिविधियाँ पार्टी और पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ हैं। इसी के चलते उन्हें RJD से निष्कासित किया गया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तेज प्रताप का पार्टी या परिवार से कोई संबंध नहीं रहेगा। साथ ही, जो भी लोग तेज प्रताप से व्यक्तिगत या सार्वजनिक संबंध बनाएंगे, वे अपनी जिम्मेदारी पर ऐसा करें।

तेजस्वी यादव का समर्थन:

इस मामले पर तेज प्रताप के छोटे भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बड़े भाई अपनी निजी ज़िंदगी के फैसले खुद ले सकते हैं, लेकिन वे खुद लालू यादव के निर्णय का समर्थन करते हैं। तेजस्वी ने कहा, "मुझे यह सब न तो पसंद है, न ही मैं सहमत हूं। मैं अपने काम में व्यस्त हूं।"