आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव, तीन बूथों पर 26-अक्टूबर को रीपोलिंग:सपा ने लगाए थे बूथ कैप्चरिंग के आरोप, फूट-फूट कर रोए थे सपा प्रत्याशी
आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की संस्तुति की गई है। बूथ संख्या 20, 21 और 26 पर पुनर्मतदान कराने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। चुनाव आयोग ने अब इन बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। 26 अक्टूबर को रीपोलिंग होगी। पुनर्मतदान के लिए प्रस्तावित बूथों में खेरागढ़ तहसील परिसर और सैंया व फतेहाबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित मतदान केंद्र शामिल हैं। इनमें बूथ संख्या 20 खेरागढ़ तहसील परिसर के कक्ष संख्या एक में, बूथ संख्या 21 सैंया क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या एक में और बूथ संख्या 26 फतेहाबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या एक में स्थित है। तीनों बूथों पर पुनर्मतदान कराने की संस्तुति के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग ने 26 अक्टूबर को दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है। बूथ कैप्चरिंग के लगाए थे आरोप
सपा ने शिक्षक मतदान के दौरान फतेहाबाद में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस बूथ 26 पर पुनर्मतदान की संस्तुति की गई है। वहीं, सैंया के एक बूथ पर दोपहर में दो बजे की 100 फीसद वोटिंग होने की बात कही गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)