CSJMU में AI से प्रश्नपत्र बनेंगे और कॉपियां चेक होंगी:डीसी लॉ कालेज का परीक्षा केंद्र बदला, बीपीआरडी वाले छात्र प्रोन्नत होंगे

Oct 24, 2026 - 19:34
0
CSJMU में AI से प्रश्नपत्र बनेंगे और कॉपियां चेक होंगी:डीसी लॉ कालेज का परीक्षा केंद्र बदला, बीपीआरडी वाले छात्र प्रोन्नत होंगे
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) की परीक्षाओं में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। उत्तर-पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के साथ AI आधारित मूल्यांकन भी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगा। शनिवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की 28वीं बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर ये फैसले लिए गए। समिति ने चयनित परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के मुद्रण की व्यवस्था भी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने पर सहमति दी। दयानंद कॉलेज ऑफ लॉ का परीक्षा केंद्र बदलेगा दयानंद कॉलेज ऑफ लॉ, कानपुर में सत्र 2026-27 के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश संबंधी अनियमितताओं की जांच के मद्देनजर प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया रोकने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कॉलेज का परीक्षा केंद्र किसी अन्य महाविद्यालय में निर्धारित किया जाएगा। विधि के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोन्नति एलएलबी और बीए-एलएलबी के जिन विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में बीपीआरडी अंकित होने के कारण अगले सेमेस्टर में प्रोन्नति नहीं मिल पा रही थी, उनके प्रत्यावेदनों पर भी विचार किया गया। निर्धारित अधिकतम समय-सीमा के भीतर आने वाले पात्र विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत करने का निर्णय लिया गया। बीएससी कृषि और बीएड के विद्यार्थियों के आंतरिक अंक समय से पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों के मामले में समिति ने संबंधित लिखित परीक्षा के आधार पर अंक देकर परिणाम पूरा करने का फैसला किया। साथ ही, देरी करने वाले कॉलेजों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विधि छात्र मोर्चा का मामला भी उठा बैठक में सोशल मीडिया पर विधि छात्र मोर्चा द्वारा विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और कार्यप्रणाली को लेकर कथित भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने का मामला भी उठा। समिति ने निर्णय लिया कि इन गतिविधियों में संलिप्तता के दृष्टिगत मोर्चा की ओर से भविष्य में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के संबंध में दिए जाने वाले प्रत्यावेदन पोषणीय नहीं होंगे। विश्वविद्यालय की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सक्षम अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। बैठक में प्रतिकुलपति प्रो. सुधांशु पाण्डिया, बीएनडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विवेक कुमार द्विवेदी, कानपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. बीडी पाण्डेय, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र और परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User